,

डिजिटल ‘बिरसा कृषि रथ’ को मिली हरी झंडी, 15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा आधुनिक खेती की जानकारी

JP Bharat Shareरांची:किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से डिजिटल ‘बिरसा कृषि रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने इस विशेष अभियान की शुरुआत की। यह कृषि रथ अगले 15 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों…

JP Bharat Share

रांची:किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से डिजिटल ‘बिरसा कृषि रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने इस विशेष अभियान की शुरुआत की। यह कृषि रथ अगले 15 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण करेगा।

इस अभियान के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मिट्टी की जांच, जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा कृषि विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञ गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और वैज्ञानिक तरीके से समाधान भी सुझाएंगे।

प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य किसानों को बदलते मौसम और कम वर्षा जैसी परिस्थितियों में वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही उन्हें नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर कृषि उत्पादकता बढ़ाने तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।

अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे डिजिटल बिरसा कृषि रथ के अपने क्षेत्र में पहुंचने पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports