,

धनबाद में ड्राई लाइटनिंग से बढ़ी गर्मी, बारिश में 63% की कमी, ऑरेंज अलर्ट जारी

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। तेज आंधी और गर्जन के बावजूद बारिश बेहद कम हो रही है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञ इसे “ड्राई लाइटनिंग” की स्थिति बता रहे हैं, जिसमें बादलों की तेज गर्जना और बिजली चमकती…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। तेज आंधी और गर्जन के बावजूद बारिश बेहद कम हो रही है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञ इसे “ड्राई लाइटनिंग” की स्थिति बता रहे हैं, जिसमें बादलों की तेज गर्जना और बिजली चमकती है, लेकिन बारिश बहुत कम होती है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 21 मई के बीच जिले में सामान्य 14.7 मिमी वर्षा की तुलना में केवल 5.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 63 प्रतिशत कम है। बुधवार शाम तेज आंधी और हल्की फुहार के बाद गुरुवार को फिर भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

23 और 24 मई को धनबाद और बोकारो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी, गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 से 28 मई तक आंधी और गर्जन की स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं 29 मई से 4 जून के बीच पूरे झारखंड में सामान्य से अधिक वर्षा होने के संकेत दिए गए हैं।

फिलहाल धनबाद समेत आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports