झारखंड: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अपनी पीएचडी की पढ़ाई के तहत फाइनल वाइवा पूरा कर लिया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रिजवान अहमद ने इसकी जानकारी साझा करते हुए जयराम महतो को बधाई दी।
डॉ. रिजवान अहमद के अनुसार, जयराम कुमार महतो का पीएचडी फाइनल वाइवा सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। इसके बाद विश्वविद्यालय की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें पीएचडी की उपाधि मिलने की बात कही गई है।
फाइनल वाइवा पूरा होने की जानकारी सामने आने के बाद जयराम महतो के समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किए जा रहे हैं।
















