, ,

एनएच-2 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख, सवार सुरक्षित

JP Bharat Shareनिरसा/धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एनएच-2 पर चल रही एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी…

JP Bharat Share

निरसा/धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एनएच-2 पर चल रही एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे निरसा के पुराने थाना से लगभग 100 मीटर दूर धनबाद की ओर जाने वाली सड़क पर चल रही महिंद्रा स्कॉर्पियो (JH10DD7653) में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन को बचाने का मौका नहीं मिल सका और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

वाहन मालिक Viraj Mandal ने बताया कि उन्होंने यह स्कॉर्पियो लगभग आठ महीने पहले खरीदी थी। हाल ही में वाहन की सर्विसिंग भी कराई गई थी। ऐसे में अचानक आग लगने की वजह उनकी समझ से परे है। घटना के बाद वाहन मालिक काफी चिंतित और हैरान नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी तेज थीं। घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने पास में मौजूद एनएच मिक्सर मशीन की टंकी में भरे पानी की सहायता से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।

आग लगने की घटना के कारण एनएच-2 पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस ने जले हुए वाहन को कब्जे में लेकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि वाहन सवार समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports