,

एशियन चैंपियनशिप में धनबाद की मुस्कान का शानदार प्रदर्शन, मेयर संजीव सिंह ने किया सम्मानित

JP Bharat ShareDhanbad : धनबाद की प्रतिभाशाली बेटी मुस्कान ने ACROBATIC ASIAN CHAMPIONSHIP 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर संजीव सिंह ने सिंह मेंशन स्थित अपने आवास पर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुस्कान ने…

JP Bharat Share

Dhanbad : धनबाद की प्रतिभाशाली बेटी मुस्कान ने ACROBATIC ASIAN CHAMPIONSHIP 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर संजीव सिंह ने सिंह मेंशन स्थित अपने आवास पर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुस्कान ने Acrobatic Rock ‘N’ Roll Acro Swing (Gymnastics) प्रतियोगिता में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं एशियन चैंपियनशिप में पांचवां स्थान प्राप्त कर धनबाद सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया।

उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने मुस्कान की मेहनत और संघर्ष की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि मुस्कान की मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

मेयर ने कहा कि धनबाद की बेटियां लगातार हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं और मुस्कान ने अपनी उपलब्धि से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मुस्कान देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुस्कान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports