पटना: पटना स्थित आवास पर आज राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रबुद्धजनों, वरिष्ठजनों और साथियों से दीपक प्रकाश ने मुलाकात की। इस दौरान जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव सामने रखे। दीपक प्रकाश ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली।
साझा की गई जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जनसंवाद और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
















