, ,

गिरिडीह में बजाज ऑटो ने लॉन्च किया नया ‘बजाज रिक्की’ ई-रिक्शा, लंबी रेंज और दमदार फीचर्स से लैस

JP Bharat Shareगिरिडीह: बजाज ऑटो ने मंगलवार को गिरिडीह स्थित हेलीवाल बजाज शोरूम में अपने नए ब्रांडेड ‘बजाज रिक्की’ (Bajaj RE E-Tec Ricki) ई-रिक्शा को लॉन्च किया। लॉन्चिंग समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक, वाहन व्यवसायी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शोरूम संचालक दिनेश हेलीवाल ने बताया कि बजाज रिक्की ई-रिक्शा को भारतीय सड़कों और…

JP Bharat Share

गिरिडीह: बजाज ऑटो ने मंगलवार को गिरिडीह स्थित हेलीवाल बजाज शोरूम में अपने नए ब्रांडेड ‘बजाज रिक्की’ (Bajaj RE E-Tec Ricki) ई-रिक्शा को लॉन्च किया। लॉन्चिंग समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक, वाहन व्यवसायी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शोरूम संचालक दिनेश हेलीवाल ने बताया कि बजाज रिक्की ई-रिक्शा को भारतीय सड़कों और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका P4005 मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 149 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जिससे चालक बिना बार-बार चार्ज किए लंबी दूरी तय कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा मोनोकॉक चेसिस पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी मजबूती और सुरक्षा बेहतर होती है। इसमें इंडिपेंडेंट सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर सुनिश्चित करता है और वाहन के संतुलन को बेहतर बनाए रखता है। वहीं हाइड्रोलिक ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग का भरोसा देता है।

बजाज रिक्की में 5.2 kWh क्षमता की बैटरी दी गई है, जिसे लगभग 4.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। कंपनी इस वाहन पर 42 महीने (3.5 वर्ष) या 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी प्रदान कर रही है। इसके अलावा वाहन की सर्विस और तकनीकी सहायता गिरिडीह स्थित हेलीवाल बजाज शोरूम में उपलब्ध रहेगी।

दिनेश हेलीवाल ने बताया कि पर्यावरण अनुकूल और किफायती परिवहन साधनों की बढ़ती मांग को देखते हुए धनबाद, बोकारो सहित झारखंड के कई जिलों में बजाज रिक्की ई-रिक्शा को लेकर ग्राहकों में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports