,

गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

JP Bharat Shareगिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित नवडीहा गांव में मंगलवार सुबह जंगली (देशी) मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्य बीमार हो गए। मशरूम का सेवन करने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल…

JP Bharat Share

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित नवडीहा गांव में मंगलवार सुबह जंगली (देशी) मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्य बीमार हो गए। मशरूम का सेवन करने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, नवडीहा गांव निवासी सहदेव वर्मा के घर नाश्ते में देशी मशरूम और रोटी बनाई गई थी। भोजन करने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बीमार होने वालों में नीलम देवी, शिवम कुमार, 12 वर्षीय कृष्ण कुमार, पीयूष कुमार, अभिलाषा कुमारी, सिकंदर कुमार समेत कुल 10 लोग शामिल हैं। इनमें तीन बच्चे और सात वयस्क बताए जा रहे हैं।

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू कर उन्हें आयुष्मान वार्ड में भर्ती किया है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने के कारण सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि जंगल या खेतों में उगने वाले अपरिचित मशरूम का सेवन करने से बचें। विशेषज्ञों के अनुसार, कई जंगली मशरूम जहरीले होते हैं, जिनके सेवन से फूड पॉइजनिंग के साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports