,

गोधर में जमीन धंसने से बना 50 फीट गहरा गोफ, 250 परिवारों में दहशत

JP Bharat Shareधनबाद : कुसुंडा क्षेत्र के गोधर 6 नंबर इक्लाइन पीट के पास सोमवार शाम अचानक जमीन धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब 17 वर्षों से बंद पड़ी खदान के पास तेज धमाके जैसी आवाज के साथ जमीन धंस गई और देखते ही देखते लगभग 50 फीट…

JP Bharat Share

धनबाद : कुसुंडा क्षेत्र के गोधर 6 नंबर इक्लाइन पीट के पास सोमवार शाम अचानक जमीन धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब 17 वर्षों से बंद पड़ी खदान के पास तेज धमाके जैसी आवाज के साथ जमीन धंस गई और देखते ही देखते लगभग 50 फीट गहरा तथा 25 फीट चौड़ा विशाल गोफ बन गया।

घटना के बाद आसपास की जमीन में लंबी-लंबी दरारें पड़ गईं। पास से गुजर रही पीसीसी सड़क भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे इलाके में भय का माहौल है।

जहरीली गैस के रिसाव से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों के अनुसार गोफ से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। घटना के बाद सुरेश विश्वकर्मा और सोनी देवी के घरों में भी दरारें आ गईं, जिसके बाद दोनों परिवारों ने एहतियातन अपने घर खाली कर दिए।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रबंधन टीम

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधन एवं केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है तथा CISF जवानों की तैनाती की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोफ के आसपास रहने वाले करीब 20 परिवारों पर तत्काल खतरा बना हुआ है, जबकि पूरी कॉलोनी के लगभग 250 परिवार दहशत में हैं।

प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed