धनबाद : विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के पांचवें दिन पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कचरा पृथक्कीकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं रेलवे पर्यवेक्षकों की टीम ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और ट्रेनों में यात्रियों से सीधे संवाद कर सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व की जानकारी दी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे हर वर्ष बड़ी मात्रा में उत्पन्न होने वाले कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यदि यात्री शुरुआत से ही कचरे का पृथक्कीकरण करें, तो उसके पुनर्चक्रण और निस्तारण की प्रक्रिया अधिक आसान हो जाती है।
अभियान के दौरान यात्रियों को “जीरो वेस्ट ज़ोन” की अवधारणा के बारे में भी जानकारी दी गई और स्वच्छ एवं हरित वातावरण निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।
रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया, वहीं यात्रियों ने भी रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
इस संबंध में Manish Saurabh ने कहा कि रेलवे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है।
















