,

गरीब उत्थान एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक संपन्न, लखन शर्मा बने धनबाद जिलाध्यक्ष

JP Bharat Shareधनबाद परिसदन में सोमवार को गरीब उत्थान एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन की केंद्रीय कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मधुबन टुडू सोनारडीह निवासी लखन शर्मा को संगठन का धनबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान संगठन के केंद्रीय सचिव प्रवीण कुमार, झारखंड प्रदेश प्रभारी गणेश दास और झारखंड प्रदेश…

JP Bharat Share

धनबाद परिसदन में सोमवार को गरीब उत्थान एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन की केंद्रीय कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मधुबन टुडू सोनारडीह निवासी लखन शर्मा को संगठन का धनबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस दौरान संगठन के केंद्रीय सचिव प्रवीण कुमार, झारखंड प्रदेश प्रभारी गणेश दास और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने लखन शर्मा को सदस्यता दिलाकर मनोनयन पत्र सौंपा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि गरीब उत्थान परिवार आम जनमानस की आवाज है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना संगठन का उद्देश्य है।

झारखंड प्रदेश प्रभारी गणेश दास ने कहा कि लखन शर्मा जैसे संघर्षशील व्यक्ति संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और जन जागरूकता जैसे विषयों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा।

नव मनोनीत जिलाध्यक्ष लखन शर्मा ने कहा कि गरीब उत्थान संगठन धनबाद जिले के जन-जन की आवाज बनेगा और वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में अधिवक्ता गुलशन खातून, बबलू साव, विजय शर्मा, नेमचंद कालिंदी, प्रयाग शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports