,

धनबाद प्रेस क्लब में हजारीबाग महापौर अरविंद राणा का स्वागत, पत्रकारों को दिया संदेश

JP Bharat Shareधनबाद प्रेस क्लब में हजारीबाग महापौर अरविंद राणा का स्वागत पत्रकार से महापौर बने अरविंद राणा पहुंचे धनबाद प्रेस क्लब Dhanbad प्रेस क्लब में Arvind Kumar Rana का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हाल ही में हुए झारखंड निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले अरविंद राणा…

JP Bharat Share

धनबाद प्रेस क्लब में हजारीबाग महापौर अरविंद राणा का स्वागत

पत्रकार से महापौर बने अरविंद राणा पहुंचे धनबाद प्रेस क्लब

Dhanbad प्रेस क्लब में Arvind Kumar Rana का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हाल ही में हुए झारखंड निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले अरविंद राणा अपने निजी कार्य से धनबाद पहुंचे थे।

इस दौरान धनबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

पत्रकार समाज की तीसरी आंख” – अरविंद राणा

मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद राणा ने कहा कि पत्रकार समाज की तीसरी आंख होते हैं। यदि पत्रकार अपनी जिम्मेदारी के साथ समाज को देखेंगे तो उन्हें जनता, सरकार और समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाई देगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने धनबाद में पढ़ाई की और यहीं पत्रकारिता सीखी। धनबाद के वरिष्ठ पत्रकारों से उन्होंने न केवल पत्रकारिता बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी समझा।

पत्रकार भी समाज सेवा में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं”

अरविंद राणा ने कहा कि पत्रकार भी चुनाव लड़कर समाज की व्यापक सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से मिली सीख और अनुभव के कारण ही वे आज महापौर के पद तक पहुंचे हैं।

उन्होंने अपने वरिष्ठ पत्रकारों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन ने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

पत्रकार सुरक्षा कानून की जरूरत बताई

महापौर ने पत्रकार सुरक्षा कानून को आवश्यक बताते हुए कहा कि पत्रकारों को भी अपनी गरिमा और जिम्मेदारी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि आज हर कोई पत्रकार बनने की कोशिश कर रहा है, जो गंभीर विचार का विषय है।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

इस अवसर पर Dhanbad Press Club के महासचिव अजय प्रसाद, सचिव संजय चौरसिया, उपाध्यक्ष शरद चंद्र पांडे, वरीय उपाध्यक्ष शशि भूषण राय, उपाध्यक्ष प्रतीक पोपट और कार्यकारिणी सदस्य विपिन रजक सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports