,

झारखंड/रांची में पेट्रोल ₹100.86 और डीजल ₹95.76 प्रति लीटर, कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी

JP Bharat Shareझारखंड में पेट्रोल-डीजल महंगा, रांची में पेट्रोल ₹100.86 और डीजल ₹95.76 प्रति लीटर पेट्रोलियम कंपनियों ने बढ़ाए ईंधन के दाम Ranchi सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गईं। बढ़ोतरी के बाद रांची…

JP Bharat Share

झारखंड में पेट्रोल-डीजल महंगा, रांची में पेट्रोल ₹100.86 और डीजल ₹95.76 प्रति लीटर

पेट्रोलियम कंपनियों ने बढ़ाए ईंधन के दाम

Ranchi सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गईं।

बढ़ोतरी के बाद रांची में पेट्रोल की कीमत ₹97.86 से बढ़कर ₹100.86 प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल ₹92.62 से बढ़कर ₹95.76 प्रति लीटर पहुंच गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बना वजह

रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन की कीमतें बढ़ाई हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के चलते कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। तेल खत्म होने की खबरों और अफवाहों के कारण लोग बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं।

कई जगहों से ज्यादा कीमत पर पेट्रोल-डीजल बेचने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

प्रशासन और एसोसिएशन ने लोगों से की अपील

प्रशासन और पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने कहा है कि राज्य में तेल की कोई बड़ी कमी नहीं है। लोगों से पैनिक बाइंग नहीं करने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की गई है।

सप्लाई में कमी की भी चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रांची शहर में प्रतिदिन करीब एक लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई कम हो रही है, जिसके कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर स्टॉक जल्दी खत्म हो रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports