वार्ड 14 और 15 में भाकपा-माले का सदस्यता अभियान शुरू, नए साथियों में दिखा उत्साह

JP Bharat Shareबागानघोड़ा : Communist Party of India (Marxist–Leninist) Liberation द्वारा मंगलवार को वार्ड नंबर 14 और 15 में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान “रोटी, आजादी और जनवाद के लाल निशान, सीपीआई-एमएल लिबरेशन की है पहचान” के नारे के साथ चलाया गया। अभियान में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में…

JP Bharat Share

बागानघोड़ा : Communist Party of India (Marxist–Leninist) Liberation द्वारा मंगलवार को वार्ड नंबर 14 और 15 में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान “रोटी, आजादी और जनवाद के लाल निशान, सीपीआई-एमएल लिबरेशन की है पहचान” के नारे के साथ चलाया गया।

अभियान में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नए कॉमरेडों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में लोगों का उत्साह देखने लायक था।

पार्टी नेताओं ने कहा कि नए साथियों का संगठन से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनवाद, अधिकार और सामाजिक मुद्दों को लेकर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

सदस्यता अभियान को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आने वाले दिनों में अभियान को और तेज करने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports