,

IIT (ISM) धनबाद में इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स का 45वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, क्रिटिकल मिनरल्स पर होगा मंथन

JP Bharat Shareधनबाद: IIT (ISM) धनबाद में शुक्रवार को इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स (ICC) के 45वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता, नई तकनीक और रिसर्च पर चर्चा होगी। यह…

JP Bharat Share

धनबाद: IIT (ISM) धनबाद में शुक्रवार को इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स (ICC) के 45वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता, नई तकनीक और रिसर्च पर चर्चा होगी। यह आयोजन संस्थान के शताब्दी वर्ष समारोह का भी हिस्सा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि CSIR-IICT हैदराबाद के पूर्व निदेशक प्रो. जे. एस. यादव ने कहा कि वैज्ञानिकों को ऐसे शोध पर ध्यान देना चाहिए, जिसका लाभ उद्योग और आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स के निष्कर्षण, प्रसंस्करण और स्वदेशी तकनीक विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि प्रो. हिरियाक्कनवर इला ने युवा वैज्ञानिकों और रिसर्च स्कॉलर्स को बेहतर मार्गदर्शन देने की बात कही। वहीं, संस्थान के एक्टिंग डायरेक्टर प्रो. सरत कुमार दास ने IIT (ISM) की शोध परंपरा और देश के तकनीकी विकास में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।

सम्मेलन में केमिस्ट्री की विभिन्न शाखाओं पर व्याख्यान, शोध प्रस्तुतियां और पोस्टर सत्र आयोजित होंगे। समानांतर सिम्पोजियम में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ के एक्सप्लोरेशन, एक्सट्रैक्शन, प्रोसेसिंग तथा टिकाऊ उपयोग पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports