धनबाद: धनबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार को नई दिशा देते हुए बिगॉस (BIGGOS) इलेक्ट्रिक स्कूटी के नए शोरूम श्री कृष्णा ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन बलियापुर रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के समीप किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झरिया विधायक रागिनी सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शोरूम प्रबंधन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने बिगॉस इलेक्ट्रिक स्कूटी के आधुनिक फीचर्स, आकर्षक डिज़ाइन और बेहतर तकनीक की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। धनबाद जैसे औद्योगिक शहर में भी लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटी विशेष रूप से महिलाओं, छात्राओं और युवाओं के लिए सुविधाजनक, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। इससे न केवल ईंधन पर होने वाला खर्च कम होगा, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
शोरूम की ऑनर ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि ग्राहकों के लिए बिगॉस के कई आधुनिक मॉडल उपलब्ध हैं। इनमें BIGGOS OVAH Max, C12 Max और RUV 350 Max प्रमुख हैं। इन मॉडलों की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1,01,000 से ₹1,54,570 के बीच है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूटी आधुनिक तकनीक, दमदार बैटरी, बेहतर माइलेज, आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स से लैस हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शोरूम में ग्राहकों को बिक्री के साथ-साथ बेहतर सर्विस, तकनीकी सहायता और आफ्टर सेल्स सपोर्ट की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, वाहन प्रेमी, व्यवसायी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने धनबाद में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना की।
















