,

जामताड़ा में साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद

JP Bharat Shareजामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जामताड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी की…

JP Bharat Share

जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जामताड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरेश मंडल (25), प्रताप कुमार मंडल (26), खगेन दां (22) और उत्तम नाग (37) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ठगी के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे। समरेश मंडल और प्रताप कुमार मंडल व्हाट्सएप पर फर्जी ई-चालान APK फाइल भेजते थे। खगेन दां खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों से गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करता था। वहीं, उत्तम नाग PhonePe पर 2,999 रुपये कैशबैक का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।

पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 74/26 के तहत BNS, IT एक्ट और दूरसंचार अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस की साइबर सुरक्षा अपील: अनजान नंबर से आई APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। अपना ATM नंबर, CVV और OTP किसी के साथ साझा न करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports