,

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का जल्द होगा धनबाद दौरा, संगठन विस्तार को लेकर हुई अहम चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जल्द ही धनबाद सहित झारखंड दौरा प्रस्तावित है। इस संबंध में शनिवार को जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरु महतो तथा धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर नीतीश कुमार…

JP Bharat Share

धनबाद: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जल्द ही धनबाद सहित झारखंड दौरा प्रस्तावित है। इस संबंध में शनिवार को जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरु महतो तथा धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान झारखंड में जदयू संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से झारखंड दौरे का आग्रह किया।

खीरु महतो के अनुरोध पर नीतीश कुमार ने झारखंड आने पर सहमति जताते हुए कहा कि वे बहुत जल्द झारखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान धनबाद सहित विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

जदयू नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रस्तावित दौरा झारखंड में पार्टी संगठन को नई मजबूती देगा। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन विस्तार अभियान को नई गति मिलेगी।

धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी झारखंड में जनसंपर्क अभियान को तेज कर रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। उन्होंने बताया कि दौरे की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports