,

dhanbad रिजर्वेशन रिफॉर्म मूवमेंट को लेकर सामान्य वर्ग की बैठक, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

JP Bharat Shareधनबाद : रिजर्वेशन रिफॉर्म मूवमेंट को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक धनबाद सिटी सेंटर के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में भविष्य में बच्चों की शिक्षा और रोजगार को लेकर लोगों की चिंताओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से यूजीसी से जुड़े प्रावधानों…

JP Bharat Share

धनबाद : रिजर्वेशन रिफॉर्म मूवमेंट को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक धनबाद सिटी सेंटर के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में भविष्य में बच्चों की शिक्षा और रोजगार को लेकर लोगों की चिंताओं पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने की मांग उठाई गई। उपस्थित लोगों ने आरक्षण और सरकारी सहायता का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की बात कही। उनका कहना था कि जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर है, उसे उसकी जाति, धर्म या समुदाय से अलग रखते हुए समान रूप से सहायता का लाभ मिलना चाहिए।

बैठक में आर्थिक आधार पर व्यवस्था लागू करने को लेकर दो प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। पहला, परिवार की आय, संपत्ति और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को आधार बनाया जाए। दूसरा, पूरे देश में इसके लिए एक समान राष्ट्रीय मापदंड निर्धारित किया जाए, ताकि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नियम लागू न हों।

बैठक में उपस्थित लोगों ने सभी समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ने और इस मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. पीयूष पुष्कर सिंह की उपस्थिति में हुई।

मौके पर आदित्य सिंह, गोलू सिंह, राहुल सिंह, अनिमेष सिंह, सागर सिंह, रोशन सिंह, निहाल यादव, आलोक यादव, हिमांशु कुमार, विवेक कुमार, प्रियांशु सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports