,

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ का रणधीर वर्मा चौक पर धरना, लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, जिला इकाई धनबाद की ओर से सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मनरेगा…

JP Bharat Share

धनबाद : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, जिला इकाई धनबाद की ओर से सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मनरेगा कर्मियों को लंबे समय से नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं पर शीघ्र सकारात्मक पहल की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि मनरेगा कर्मी ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी कर्मियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports