सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जबरन इलाज की मांग वाली याचिका दायर

JP Bharat Shareनई_दिल्ली: शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की जारी भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए अदालत से आवश्यक होने पर चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित कराने और जीवन की सुरक्षा के लिए उचित निर्देश जारी करने की मांग की गई…

JP Bharat Share

नई_दिल्ली: शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की जारी भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए अदालत से आवश्यक होने पर चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित कराने और जीवन की सुरक्षा के लिए उचित निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

याचिका कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी की ओर से दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं और इस दौरान उनका वजन लगभग 8.5 किलोग्राम कम हो गया है। याचिकाकर्ता का दावा है कि यदि अनशन जारी रहा तो उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

याचिका में अदालत से आग्रह किया गया है कि जीवन के अधिकार को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। फिलहाल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई और आदेश का इंतजार है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports