, ,

झरिया के भागा में चलती बजाज एवेंजर बाइक में लगी आग, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

JP Bharat Shareझरिया: झरिया थाना क्षेत्र के भागा के पास रविवार को चलती बजाज एवेंजर बाइक में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे बाइक सवार संजय शर्मा ने आग की लपटें देखकर चालक को सतर्क किया। समय रहते बाइक रोकने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग से बाइक आंशिक रूप से जल…

JP Bharat Share

झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के भागा के पास रविवार को चलती बजाज एवेंजर बाइक में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे बाइक सवार संजय शर्मा ने आग की लपटें देखकर चालक को सतर्क किया। समय रहते बाइक रोकने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग से बाइक आंशिक रूप से जल गई।

बाइक चालक प्रभात अग्रवाल ने बताया कि वह देवघर से झरिया स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान संजय शर्मा ने बाइक से आग निकलते देख उनका पीछा किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। प्रभात के अनुसार, पांच दिन पहले ही उन्होंने बाइक की बैटरी बदलवाई थी।

संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने इंदिरा चौक के पास बाइक से आग की लपटें देखीं और तत्काल चालक को रुकवाया। इसके बाद आग बुझाने में भी मदद की। प्रभात अग्रवाल अब इस मामले में बजाज कंपनी से क्लेम करने की बात कह रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports