पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की मौत हो गई। वह झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की ड्यूटी के लिए सतबरवा स्थित परीक्षा केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, बबीता कुमारी छतरपुर महिला थाना में पदस्थ थीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अज्ञात वाहन और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
















