,

झरिया में पुरानी सड़क खोलने की मांग पर विवाद, पांच दिनों से C-2 परियोजना का उत्पादन प्रभावित

JP Bharat Shareझरिया: भौंरा क्षेत्र की जहाजटांड़ बस्ती में पुरानी सड़क को दोबारा खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शन के चलते पिछले पांच दिनों से C-2 आउटसोर्सिंग परियोजना का उत्पादन प्रभावित होने की बात सामने आई है। मंगलवार को जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रहने के…

JP Bharat Share

झरिया: भौंरा क्षेत्र की जहाजटांड़ बस्ती में पुरानी सड़क को दोबारा खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शन के चलते पिछले पांच दिनों से C-2 आउटसोर्सिंग परियोजना का उत्पादन प्रभावित होने की बात सामने आई है।

मंगलवार को जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रहने के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में परियोजना में उत्पादन शुरू कराया गया। हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। बुधवार को भी ग्रामीणों ने परियोजना स्थल पर पहुंचकर विरोध जताया और कुछ समय के लिए उत्पादन रोक दिया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि पुरानी सड़क को आवागमन के लिए फिर से खोला जाए। वहीं, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि सड़क के नीचे भूमिगत आग होने के कारण वहां जमीन धंसने का खतरा है। इसी वजह से सुरक्षा को देखते हुए सड़क बंद की गई है।

प्रबंधन के अनुसार, ग्रामीणों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है और फिलहाल उसी रास्ते से आवागमन हो रहा है। दूसरी ओर ग्रामीण पुरानी सड़क खोलने की मांग पर कायम हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports