झारखंड में फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा समेत 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा समेत 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस मौसमी सिस्टम के कारण झारखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

शुक्रवार तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में भी शुक्रवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

धनबाद में भी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

धनबाद और आसपास के इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शहर में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और तेज बारिश हो सकती है। लगातार बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या भी पैदा हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports