,

झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब 24 घंटे काम करेगा जन समस्या निवारण केंद्र

JP Bharat Shareधनबाद : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। निगम के प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई कॉलोनी स्थित जन समस्या निवारण केंद्र और डाटा सेंटर का संचालन अब 24 घंटे किया जाएगा। नई व्यवस्था 27 मई 2026…

JP Bharat Share

धनबाद : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। निगम के प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई कॉलोनी स्थित जन समस्या निवारण केंद्र और डाटा सेंटर का संचालन अब 24 घंटे किया जाएगा।

नई व्यवस्था 27 मई 2026 से लागू होगी। निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, केंद्र अब तीन पालियों में संचालित किया जाएगा और सोमवार से शनिवार तक लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इस संबंध में निगम मुख्यालय द्वारा आवश्यक कार्यालय आदेश भी जारी कर दिया गया है।

केंद्र के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक पाली में एक तकनीकी प्रबंधक, एक सपोर्टिंग स्टाफ और एक कंप्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पहले से जारी हेल्पलाइन नंबर 9031110120 के अलावा दो नए मोबाइल नंबर 9031110118 और 9031110119 भी जारी किए गए हैं। निगम का कहना है कि इस नई व्यवस्था से शिकायत दर्ज कराने और उसके त्वरित समाधान में काफी सहूलियत मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports