, ,

पूर्वी टुंडी में ट्रांसफार्मर पर गिरा भारी पेड़, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई बिजली

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रूपन पंचायत के धनारंगी गांव में तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशालकाय पेड़ बिजली के मुख्य ट्रांसफार्मर पर गिर गया। हादसे में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और गांव अंधेरे में डूब गया। स्थिति गंभीर…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रूपन पंचायत के धनारंगी गांव में तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशालकाय पेड़ बिजली के मुख्य ट्रांसफार्मर पर गिर गया। हादसे में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और गांव अंधेरे में डूब गया।

स्थिति गंभीर होते ही रूपन पंचायत के मुखिया सतीश मुर्मू और वार्ड सदस्य प्रेम मुर्मू ने तुरंत मोर्चा संभाला। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बिना देरी किए बिजली विभाग के अधिकारियों और तकनीकी टीम से संपर्क किया।

जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के बाद बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मुखिया और वार्ड सदस्य की मौजूदगी में मौके पर पेड़ हटाने और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद बिजली आपूर्ति को दोबारा सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

बिजली कटने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही थी। भीषण गर्मी और अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों और छात्रों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने मुखिया सतीश मुर्मू और वार्ड सदस्य प्रेम मुर्मू की त्वरित पहल और सक्रियता की जमकर सराहना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports