,

जमशेदपुर | भामाशाह जयंती पर सेवा भाव का अनोखा उदाहरण, शर्बत-जलेबी का वितरण

JP Bharat Shareजमशेदपुर : महादानवीर Bhamashah की 480वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा स्वाभिमान दिवस के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साकची स्थित भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के…

JP Bharat Share

जमशेदपुर : महादानवीर Bhamashah की 480वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा स्वाभिमान दिवस के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साकची स्थित भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष Rakesh Sahu ने किया।

इस अवसर पर हजारों लोगों के बीच शीतल जल, शर्बत, जलेबी और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। साथ ही समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

राकेश साहू ने कहा कि भामाशाह त्याग, दान और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। उनकी प्रेरणा को जीवित रखने के लिए विभिन्न राज्यों में उनके नाम पर योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू साव साहू ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन Suresh Kumar द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें:-धनबाद | जलापूर्ति फेज-2 योजना अधूरी, 4 साल बाद भी नहीं मिला लोगों को पानी

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports