,

जमशेदपुर | भामाशाह जयंती पर सेवा और सम्मान का आयोजन, शर्बत-जलेबी का वितरण

JP Bharat Shareजमशेदपुर : महादानवीर Bhamashah की 480वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा स्वाभिमान दिवस के रूप में भव्य आयोजन किया गया। साकची स्थित भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।…

JP Bharat Share

जमशेदपुर : महादानवीर Bhamashah की 480वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा स्वाभिमान दिवस के रूप में भव्य आयोजन किया गया।

साकची स्थित भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष Rakesh Sahu ने किया।

इस अवसर पर हजारों लोगों के बीच शीतल जल, शर्बत, जलेबी और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। साथ ही समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

राकेश साहू ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, दान और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिनकी प्रेरणा से आज भी समाज सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू साव साहू ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन Suresh Kumar द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें:-धनबाद में एयरपोर्ट की मांग तेज, 24 अप्रैल को भव्य आंदोलन और पदयात्रा का ऐलान

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed