,

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

JP Bharat Shareजमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी-मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक/ट्रेलर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की…

JP Bharat Share

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी-मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक/ट्रेलर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान तृषा सिंह/इस्तिका सिंह, सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है। मृतकों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं। तृषा/इस्तिका सिंह झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह की बेटी थीं।

गैस कटर से निकाले गए शव

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कार बुरी तरह ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई थी। वाहन की स्थिति बेहद क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत एवं बचाव टीम को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी शोक व्यक्त किया।

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सड़क पर ट्रक किस स्थिति में खड़ा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports