झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में बहुत तेज बारिश की संभावना

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर को राज्य में बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिमडेगा और पश्चिमी…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर को राज्य में बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं रांची, गुमला और खूंटी में भी कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो समेत अन्य इलाकों में भी भारी बारिश के आसार हैं। बारिश के दौरान कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने के साथ वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा।

25 सितंबर को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। 26 सितंबर को भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवा की संभावना है।

राजधानी रांची में भी आज बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा वज्रपात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports