धनबाद : धनबाद के बाईपास बलियापुर रोड, कोला कुसमा स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के शैक्षणिक माहौल में बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और संस्थान के एमडी नित्यानंद मंडल द्वारा बाबा साहेब के चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर केवल एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज के युवाओं को उनके ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूल मंत्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए ताकि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
नित्यानंद मंडल के संबोधन के बाद कॉलेज के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी बारी-बारी से बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. कमी मंडल भी मुख्य रूप से मौजूद थीं। उन्होंने भी विद्यार्थियों को बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य सदस्य और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
⚡ ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए
अभी हमारे WhatsApp News Group में जुड़ें 👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/EGNkSCSKzHjGvj2kkp53aE?mode=gi_t
ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे YouTube चैनल से जुड़ें👇।https://youtube.com/@jpbharatlive?si=FuBHAc5Xdedkpmx6
















