खूंटी में नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareखूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दोनों बच्चियों को घुमाने और घर छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। उनके साथ मौजूद एक अन्य नाबालिग बच्ची को…

JP Bharat Share

खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दोनों बच्चियों को घुमाने और घर छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। उनके साथ मौजूद एक अन्य नाबालिग बच्ची को भी बंधक बनाकर रखा गया था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला थाना में पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मारंगहादा थाना के सहयोग से तीन नामजद आरोपियों गोपाल मुंडा उर्फ राहुल, मनीष लोहरा और मनसा टुटी को गिरफ्तार किया है। वहीं, बंधक बनाई गई बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने कार्रवाई की जानकारी दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports