,

कोलकाता | 4 किलो सोने के साथ दो गिरफ्तार, ₹6 करोड़ की बरामदगी; हवाला कनेक्शन की जांच तेज

JP Bharat Shareकोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। लेक टाउन थाना क्षेत्र के बी-ब्लॉक पार्क के पास की गई इस कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹6 करोड़ बताई…

JP Bharat Share

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। लेक टाउन थाना क्षेत्र के बी-ब्लॉक पार्क के पास की गई इस कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹6 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, विशेष गश्ती दल ने दोनों युवकों को रेनकोट और हेलमेट पहनकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट बरामद हुए।

जांच के दौरान आरोपियों के पास से ₹2 के चार नोट भी मिले हैं। इस असामान्य बरामदगी के बाद पुलिस को आशंका है कि मामला किसी बड़े हवाला या सोना तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक दूसरे राज्य का निवासी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पहले भी 2 से 2.5 किलोग्राम सोने की तस्करी में शामिल रहे हो सकते हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद सोना कहां से लाया गया, किसे पहुंचाया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports