कोलकाता/बंदवान: बंगाल चुनाव में उतरे हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी के समर्थन में किया जोरदार प्रचार

JP Bharat Share#पश्चिम बंगाल : Hemant Soren ने बंगाल चुनावी रण में उतरते हुए तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। बंदवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी राजीब लोचन सोरेन के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने Mamata…

JP Bharat Share

#पश्चिम बंगाल : Hemant Soren ने बंगाल चुनावी रण में उतरते हुए तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। बंदवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी राजीब लोचन सोरेन के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने Mamata Banerjee के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि राज्य में सामाजिक सौहार्द और विकास को आगे बढ़ाने के लिए उनका नेतृत्व मजबूत होना जरूरी है।

इस दौरान उन्होंने Bharatiya Janata Party पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा “फूट डालो और राज करो” की नीति पर काम करती है और समाज को बांटकर राजनीति करती है।

हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कभी भी उनके हितों की सच्ची हितैषी नहीं रही। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई राज्यों में आदिवासी समाज को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर ममता बनर्जी के नेतृत्व को मजबूत करें और विकास व जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाएं।

सभा के अंत में उन्होंने “जय जोहार” के साथ लोगों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:-धनबाद: पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले विधायक राज सिन्हा, जाना स्वास्थ्य हाल

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports