, ,

धनबाद: पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले विधायक राज सिन्हा, जाना स्वास्थ्य हाल

JP Bharat Shareधनबाद : Raj Sinha ने शनिवार को बोकारो स्थित मेडिकेंट अस्पताल पहुंचकर Indrajeet Mahato से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत महतो पिछले करीब पांच वर्षों से हैदराबाद में इलाजरत थे। हाल ही में वहां से लौटने के बाद फिलहाल बोकारो में उनका उपचार जारी…

JP Bharat Share

धनबाद : Raj Sinha ने शनिवार को बोकारो स्थित मेडिकेंट अस्पताल पहुंचकर Indrajeet Mahato से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

बताया जा रहा है कि इंद्रजीत महतो पिछले करीब पांच वर्षों से हैदराबाद में इलाजरत थे। हाल ही में वहां से लौटने के बाद फिलहाल बोकारो में उनका उपचार जारी है। इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने चिकित्सकों से भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुलाकात के दौरान उनकी धर्मपत्नी तारा देवी, पुत्री डॉ. निशि महतो और पुत्र प्रशांत महतो भी मौजूद रहे। विधायक ने परिवारजनों से भेंट कर उन्हें आश्वस्त किया कि पूरे क्षेत्र की जनता इंद्रजीत महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है।

राज सिन्हा ने कहा कि इंद्रजीत महतो लंबे समय तक जनता की सेवा करते रहे हैं और सभी लोग चाहते हैं कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

👉 इस मुलाकात को क्षेत्रीय राजनीति और मानवीय संवेदना के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


JP Bharat Share

2 responses to “धनबाद: पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले विधायक राज सिन्हा, जाना स्वास्थ्य हाल”

  1. […] ये भी पढ़ें:-धनबाद: पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से म… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports