,

Kolkata | बराहनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो स्कूली बच्चों की मौत, पिता गंभीर घायल

JP Bharat Shareकोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बराहनगर में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पिता स्कूटी से दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। पुलिस के…

JP Bharat Share

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बराहनगर में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पिता स्कूटी से दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, अनन्या सिनेमा हॉल के पास बीटी रोड पर एक ट्रक की चपेट में आने से 9 वर्षीय आराध्या साव और 6 वर्षीय आरव साव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पिता अभिषेक साव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे बिखरी बजरी (स्टोन चिप्स) से बचने के प्रयास में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के पहियों के नीचे आ गए।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्कूटी पर सवार तीनों लोगों के हेलमेट नहीं पहनने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद बराहनगर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सड़क किनारे बजरी छोड़े जाने में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports