कटिहार में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर मुखिया राजेश मंडल पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareकटिहार: बिहार के कटिहार जिले में भाजपा नेता सह मुखिया राजेश मंडल पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर उन पर हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में चोट आई। घटना के बाद राजेश मंडल…

JP Bharat Share

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में भाजपा नेता सह मुखिया राजेश मंडल पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर उन पर हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में चोट आई।

घटना के बाद राजेश मंडल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आईजी और एसपी से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports