धनबाद: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो सोमवार को हीरापुर स्थित तेलीपाड़ा काली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर में श्री श्री श्यामा पूजा समिति की ओर से भव्य श्यामा पूजा का आयोजन किया गया है। इस वर्ष पूजा पंडाल को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
तेलीपाड़ा काली मंदिर में पिछले 250 वर्षों से अधिक समय से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां श्यामा की पूजा होती आ रही है। श्यामा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
















