, ,

कतरास में 50 वर्षीय मुन्ना पंडित की हत्या, घर में मिला शव

JP Bharat Shareधनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबांध आमटांड़ बस्ती में मुन्ना पंडित (50) की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक लिलोरी स्थान में पूजा-पाठ का कार्य करते थे। उनका शव घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार घटनास्थल…

JP Bharat Share

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबांध आमटांड़ बस्ती में मुन्ना पंडित (50) की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक लिलोरी स्थान में पूजा-पाठ का कार्य करते थे। उनका शव घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में मिला।

सूचना मिलने पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ के अनुसार, मृतक के गले में तार बांधकर गला कसने और चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं।

पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports