,

लंबित मांगों और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के समक्ष रखा, समाधान का मिला भरोसा

JP Bharat Shareधनबाद: कतरास क्षेत्र-IV के AKWMC परियोजना में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर INMOSSA (3887) पी.एन. मिश्रा गुट तथा परियोजना प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी सुविधाओं, कार्यस्थल की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की…

JP Bharat Share

धनबाद: कतरास क्षेत्र-IV के AKWMC परियोजना में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर INMOSSA (3887) पी.एन. मिश्रा गुट तथा परियोजना प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी सुविधाओं, कार्यस्थल की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

INMOSSA के उप महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रबंधन के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यस्थल पर कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों और सुविधाओं से संबंधित मामलों के समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान प्रबंधन की ओर से यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

बैठक में प्रबंधन की ओर से AKWMC के परियोजना पदाधिकारी जयंत कुमार, खान प्रबंधक सुनील कुमार महतो और प्रबंधक (मानव संसाधन) विवेक कुमार कोडियम मौजूद रहे।

वहीं, INMOSSA की ओर से उप महामंत्री कुश कुमार सिंह के अलावा अशोक कन्नौजिया, विजय यादव, अरुण कुमार दुबे, नवनीत कुमार सिंह, मुकेश कुमार राय, राजू सिंह, गगनी सिंह, विनोद सिंह, संजीव कुमार, उमेश राय, सकिल अहमद, राजा सरकार, राम विलास, राज कुमार रविदास, ललन यादव, पप्पू दुसौंधी, रमेश रजवार, संजीव प्रजापति, प्रभात कुमार सिंह और लव प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया गया। यूनियन और प्रबंधन के बीच हुई यह वार्ता कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports