,

लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में संस्थापक स्व. मनोरंजन सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

JP Bharat Shareधनबाद: लोहार बरवा रोड, आसनडाबर (टुंडी रोड) स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मंगलवार को आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे बुजुर्गों, पदाधिकारियों,…

JP Bharat Share

धनबाद: लोहार बरवा रोड, आसनडाबर (टुंडी रोड) स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मंगलवार को आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे बुजुर्गों, पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की पत्नी नीतू सिंह, आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, सचिव डॉ. डी. सरण, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, सह सचिव सुरेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा, सक्रिय सदस्य रामनाथ मिश्रा, मुखिया आजमुद्दीन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी को अपना आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में भी स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके समाजसेवी योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने बताया कि वर्ष 2006 में स्वर्गीय मनोरंजन सिंह और स्वर्गीय रामजी यादव के साथ मिलकर निराश्रित एवं असहाय बुजुर्गों की सेवा के उद्देश्य से इस आश्रम की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि दो खपड़ैल कमरों से शुरू हुआ यह आश्रम आज 45 बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित आश्रय बन चुका है।

उन्होंने बताया कि आश्रम का नाम स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की माता लालमणि देवी के नाम पर रखा गया है। आज यहां रहने वाले बुजुर्ग परिवार जैसा स्नेह और सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की निस्वार्थ सेवा ही स्वर्गीय मनोरंजन सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक गागर, बाबू जान सोरेन, अजीत चक्रवर्ती, मनमोहन सरकार, सुबल सिंह, शांति देवी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports