लातेहार: चंदवा प्रखंड के सिकनी स्थित रंजन लाल के पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामला रंगदारी से जुड़ा है।
एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने आन श्मशान घाट के पास छापेमारी कर दीपक लोहरा, पीयूष उरांव और जितेंद्र यादव उर्फ राहुल यादव को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
















