,

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 60 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना; JPSC पर नजर

JP Bharat Shareरांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार, 27 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन, रांची में प्रस्तावित है। बैठक में 60 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही स्पष्ट होंगे। बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के…

JP Bharat Share

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार, 27 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन, रांची में प्रस्तावित है। बैठक में 60 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही स्पष्ट होंगे।
बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस मुद्दे पर अभ्यर्थियों और प्रशासनिक हलकों की नजर बनी हुई है।
सरकारी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों की समीक्षा के लिए कमेटी गठित करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हो सकता है। इसके अलावा खनन व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव पर भी विचार किए जाने की संभावना है। इसमें सरकारी योजनाओं के संवेदकों को मिट्टी, बालू और पत्थर की आपूर्ति तथा निर्धारित रॉयल्टी व्यवस्था में बदलाव का मुद्दा शामिल बताया जा रहा है।
कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर क्या निर्णय लिए जाते हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद सामने आएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports