,

लूट की साजिश के दौरान युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareरांची: रांची पुलिस ने राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह ढुंगरीटोला में हुई युवक की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के गोढ़ा निवासी कंचन महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया फरसा, एक…

JP Bharat Share

रांची: रांची पुलिस ने राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह ढुंगरीटोला में हुई युवक की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के गोढ़ा निवासी कंचन महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया फरसा, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लूटपाट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में उनकी मुलाकात कंचन महतो से हुई और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर कहासुनी और गाली-गलौज के बीच आरोपियों ने गुस्से में आकर फरसा से कंचन महतो पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं थी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports