,

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में ‘पोषण माह उत्सव’ और ‘आंगन मिलन’ का आयोजन, मोटे अनाज व स्वस्थ जीवनशैली पर जोर

JP Bharat Shareधनबाद: मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में ‘पोषण माह उत्सव’ एवं ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद बच्चों के लिए अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई की रस्म कराई गई। कार्यक्रम में प्रदेश महिला प्रमुख रमा सिन्हा, वार्ड 20 के पार्षद अशोक…

JP Bharat Share

धनबाद: मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में ‘पोषण माह उत्सव’ एवं ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद बच्चों के लिए अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई की रस्म कराई गई।

कार्यक्रम में प्रदेश महिला प्रमुख रमा सिन्हा, वार्ड 20 के पार्षद अशोक पाल और सेक्टर 11 की महिला पर्यवेक्षिका आरती समेत सेविकाएं, सहायिकाएं, गर्भवती व धात्री महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

गर्भवती महिलाओं को खान-पान पर ध्यान देने की सलाह

रमा सिन्हा ने गर्भवती महिलाओं से पौष्टिक खान-पान के साथ योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले संभावित दुष्प्रभावों को लेकर भी जागरूक किया और जरूरत के अनुसार ही मोबाइल इस्तेमाल करने की सलाह दी।

वहीं, महिला पर्यवेक्षिका आरती ने ‘श्री अन्न’ यानी मोटे अनाज के स्वास्थ्य लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने दैनिक भोजन में ज्वार, बाजरा और रागी जैसे पौष्टिक अनाज शामिल करने की सलाह दी, ताकि कुपोषण से बचाव में मदद मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पोषण से जुड़ी अच्छी आदतों को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प दिलाया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports