,

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने धनबाद में लॉन्च किया ‘नुवा 3.0’ नेचुरल डायमंड कलेक्शन

JP Bharat Shareधनबाद: दुनिया के अग्रणी आभूषण खुदरा विक्रेताओं में शामिल मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने धनबाद के सरायढेला शोरूम में अपने बहुप्रतीक्षित ‘नुवा 3.0’ नेचुरल डायमंड कलेक्शन का भव्य शुभारंभ किया। यह विशेष प्रदर्शनी 19 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जहां ग्राहकों को आधुनिक डिजाइनों से सजे प्राकृतिक…

JP Bharat Share

धनबाद: दुनिया के अग्रणी आभूषण खुदरा विक्रेताओं में शामिल मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने धनबाद के सरायढेला शोरूम में अपने बहुप्रतीक्षित ‘नुवा 3.0’ नेचुरल डायमंड कलेक्शन का भव्य शुभारंभ किया। यह विशेष प्रदर्शनी 19 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जहां ग्राहकों को आधुनिक डिजाइनों से सजे प्राकृतिक हीरों के आकर्षक आभूषणों का विशेष संग्रह देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

इस कलेक्शन का उद्घाटन दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सरिता सिन्हा ने किया। इस अवसर पर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की प्रबंधन टीम, गणमान्य अतिथि, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

प्रकृति की सुंदरता से प्रेरित ‘नुवा 3.0’ कलेक्शन को आधुनिक शिल्पकला और पारंपरिक सौंदर्य का अनूठा संगम माना जा रहा है। इस संग्रह में 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने में तैयार किए गए प्राकृतिक हीरों के आभूषण शामिल हैं, जिन्हें रंगीन रत्नों, सिरेमिक इनेमल (मीनाकारी) और मल्टी-टोन रोडियम फिनिश के साथ आकर्षक रूप दिया गया है।

इस कलेक्शन में सॉलिटेयर ज्वेलरी, ब्राइडल कलेक्शन, पार्टी वियर, स्टेटमेंट नेकलेस, ईयररिंग्स, रिंग्स और स्टाइलिश स्टड्स सहित कई आधुनिक डिज़ाइन शामिल हैं, जो हर आयु वर्ग की महिलाओं और हर अवसर के लिए उपयुक्त हैं।

इस मौके पर मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा कि “‘नुवा’ प्रकृति की सुंदरता और उसकी बारीकियों का उत्सव है। प्रत्येक आभूषण को आधुनिकता, उत्कृष्ट शिल्प कौशल और सदाबहार आकर्षण को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि ग्राहकों को खूबसूरती के साथ एक यादगार अनुभव मिल सके।”

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों और ज्वेलरी प्रेमियों ने नए कलेक्शन के अनूठे डिजाइनों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में आए लोगों ने आभूषणों की उत्कृष्ट गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन को काफी पसंद किया।

फिलहाल ‘नुवा 3.0’ नेचुरल डायमंड कलेक्शन धनबाद के सरायढेला स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि जल्द ही यह विशेष कलेक्शन झारखंड के अन्य मालाबार शोरूम में भी उपलब्ध कराया जाएगा |


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports