,

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया गहरा दुख

JP Bharat Shareरांची: जमशेदपुर के सोनारी-मरीन ड्राइव इलाके में हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसा 24 सितंबर की तड़के हुआ था, जिसमें कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई…

JP Bharat Share

रांची: जमशेदपुर के सोनारी-मरीन ड्राइव इलाके में हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसा 24 सितंबर की तड़के हुआ था, जिसमें कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी।

डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

हादसे में मंत्री की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौत हुई। पुलिस के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई थी। घटना की जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports