सरायकेला-खरसावां: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने नौ और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही अब तक निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
मामले में थाना में पदस्थापित वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। इससे पहले थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। विभागीय कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी है।
















