,

कोलकाता में महाकरण के पास बहुमंजिला इमारत में आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

JP Bharat Shareकोलकाता: महाकरण के नजदीक एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई। आग के बाद इमारत से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का…

JP Bharat Share

कोलकाता: महाकरण के नजदीक एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई। आग के बाद इमारत से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी इमारत के अंदर जमा धुएं को बाहर निकालने में भी जुटे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports